फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चबूतरे से टकराई बाइक, दो किशोरों की मौत, तीसरा भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चबूतरे से टकराई बाइक , दो किशोरों की मौत, तीसरा भर्ती
विज्ञापन

सर्कस देखकर पडरौना से एक ही बाइक से लौट रहे थे तीन किशोर
सरपतही खुर्द गांव के नजदीक हाइवे के किनारे जोगिया बाबा स्थान पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरपतही खुर्द गांव के निकट चबूतरे से टकरा जाने से बाइक सवार तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दो किशोरों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तीसरे का इलाज चल रहा है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बहोरा रामनगर गांव के बहोर छपरा टोला निवासी आमिर (15), सुलेमान (13) और कुद्दूस (16) शुक्रवार को पडरौना में सर्कस देखने गए थे। रात में तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। सरपतही खुर्द गांव के नजदीक हाइवे के किनारे स्थित जोगिया बाबा स्थान के चबूतरे से इनकी बाइक टकरा गई। लोगों का अनुमान था कि चालक तेज रफ्तार बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद किसी ने थाने में फोन से सूचना दे दी। एसओ मौके पर पहुंचे और तीनों किशोरों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टर ने आमिर और सुलेमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुद्दूस का जिला अस्पताल में ही उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों के अनुसार, तीनों किशोर सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि के हैं। आमिर के पिता अशरफ रोजगार के सिलसिले में आजकल पंजाब में हैं। सुलेमान के पिता मुसाफिर महाराष्ट्र में हैं और कुद्दुस के पिता सैमुल्लाह को रोजीरोटी के लिए बाहर गए दो वर्ष से अधिक हो चुके हैं। सुलेमान चार भाई थे। सुलेमान के पिता और बड़े भाई ने कुछ रकम जमा कर बाइक खरीदी थी। शुक्रवार को सुलेमान के साथ ही आमिर और कुद्दूस भी सर्कस देखने पड़रौना गए थे, जहां से वापसी के दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें