फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सुनामी में समाप्त हो जाएंगे दंगाई और दगाबाज : योगी

विज्ञापन
फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के इंटर कॉलेज परिसर में लोगों को अभिवादन करते योगी आदित्यनाथ। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
भाजपा की सुनामी में समाप्त हो जाएंगे दंगाई और दगाबाज : योगी
विज्ञापन

पावानगर महावीर इंटर कॉलेज के प्रांगण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की जनसभा
फाजिलनगर (कुशीनगर)। चार चरणों के मतदान के रुझान में भाजपा स्पष्ट बहुमत में पहुंच गई है। अगले तीन चरणों में पार्टी की सुनामी चलेगी, जिसमें दंगाई और दगाबाज समाप्त हो जाएंगे। इस भय से कितनों ने 10 मार्च के बाद का विदेश का टिकट कटा लिया है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फाजिलनगर के पावानगर महावीर इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित चुनावी जनसभा में कहीं।
फाजिलनगर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा के समर्थन में आयोजित सभा में सीएम ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश दंगाइयों और गुंडों के हवाले था। भाजपा की सरकार बनने के बाद पांच साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। कोरोना काल में भी सरकार ने लोगों की आजीविका और जीवन की रक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर में 52,700 से अधिक परिवारों को आवास का लाभ दिया गया है। पहले की सरकारों ने बिजली को भी जाति-धर्म में बांट दिया गया था। भाजपा सरकार में सभी को पर्याप्त बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग दगाबाजों व दंगाबाजों के प्यारे हैं। ऐसे लोग प्रदेश में अमन-चैन नहीं ला सकते। इस दौरान रमापति राम त्रिपाठी, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, रमेश सिंह, राजेश जायसवाल, इंद्रजीत कुशवाहा, डॉ. पीके राय, पुरुषोत्तम गुप्ता, चंद्रप्रकाश यादव चमन, इंद्रजीत कुशवाहा, राणा सिंह, डॉ. कमलेश शाही, जगदीश सिंह, दुर्गेश राय, दीपक द्विवेदी, डॉ. पीएन राय व अन्य मौजूद रहे। संचालन भाजपा नेता दिवाकर त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें