फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के निकट पहुंचा गैंडा, एक व्यक्ति को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आबादी के निकट पहुंचा गैंडा, एक व्यक्ति को किया घायल
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे दिखा, रेस्क्यू करने में जुटी वन विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। जंगल से निकलकर खड्डा वन क्षेत्र के कोहरगड्डी और दरबहां गंगाछपरा गांव के सरेह में शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे एक गैंडा पहुंच गया। उसे देखकर गन्ना की छिलाई कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान गैंडे ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। गैंडे ने एक केले के खेत में डेरा जमाया है। जानकारी होने पर पहुंची वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी है। इसके लिए सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे ग्राम दरबहा गंगाछपरा निवासी जाकिर के खेत में लोग गन्ने की छिलाई कर रहे थे। जाकिर ने बताया कि इसी दौरान मुसहरी गांव की तरफ से गन्ने के रास्ते एक गैंडा आ पहुंचा। यह देखकर खेत में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान गैंडा ने नरायनापुर गांव के एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे वह गिरकर घायल हो गया। कुछ समय बाद वहां से कुछ दूर स्थित तबारक अली के केले के खेत में घुस गया। वहां आसपास गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग गैंडे का वीडियो व फोटो खींचने लगे। लोगों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी तो खड्डा रेंजर वीके यादव की अगुवाई में टीम वहां पहुंची और लोगों को हटाकर गैंडे के रैस्क्यू में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
यह गैंडा खड्डा क्षेत्र में एक केले के खेत में मौजूद है। इसकी निगरानी की जा रही है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है। साथ ही वीटीआर व सोहगीबरवा के वन अधिकारियों से संपर्क कर गैंडे को रेस्क्यू कर जंगल में ले जाने की भी कोशिश की जा रही है।
-वीके यादव, रेंजर खड्डा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें