फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राजस्व परिषद अध्यक्ष ने चढ़ाया चीवर

Sat, 09 Mar 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। राजस्व परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रजनीश दुबे शुक्रवार को कुशीनगर एक निजी होटल में पहुंचे। वहां उन्हें गार्ड आफ आनर की सलामी दी गई। इसके बाद वे महात्मा बुद्ध का दर्शन कर चीवर चढ़ाया।
विज्ञापन

कुशीनगर पहुंचने पर सबसे पहले डीएम उमेश मिश्र, सीडीओ गुंजन द्विवेदी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया। वहीं उनके साथ परिवार के लोग भी थे। जिन्होंने मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचकर छठवीं शताब्दी लेटी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का शीश नवाकर दर्शन किया और वर्मी पर्यटकों के साथ बुद्ध वंदना के बीच चीवर भी चढ़ाया। इससे पूर्व उन लोगों ने मंदिर परिसर में उत्खनित प्राचीन भग्नावशेषों की जानकारी भी ली। बुद्ध के मृत्यु सहित चार प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थलों की विशिष्टता भी साझा किया गया। इसके बाद कसया-पडरौना मार्ग स्थित कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कार्यालय के सभागार में सरकार के राजस्व नियमों, नये निर्णयों, नीतियों व योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें