खड्डा। कस्बा के महाराणा प्रताप चौक के पास शुक्रवार की शाम को दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें तुर्कहां सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला के लक्ष्मीपुर पडरहवा गांव निवासी सुग्रीव (39) घर जा रहे थे। अभी वे खड्डा कस्बा के महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंचे ही थे कि खैर पोखरा गांव निवासी जितेंद्र (40) की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से तुर्कहा सीएचसी भेजवाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। संवाद