फाजिलनगर क्षेत्र में अवैघ रूप से संचालित हो रही प्रसव केन्द्र को सील करतीं स्वास्थ्य विभाग की ट
- फोटो : संवाद
फाजिलनगर। कस्बे में अवैध रूप से प्रसव कराए जाने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी कर एक रिटायर्ड महिला स्वास्थ्यकर्मी को मौके पर प्रसव कराते हुए पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने प्रसव कराने के लिए खोले गए क्लीनिक को सील कर दिया और जच्चा-बच्चा को सीएचसी भेज दिया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमाशंकर नायक को सूचना मिली थी कि कस्बे में बिना पंजीकरण के कुछ लोग अवैध रूप से प्रसव करा रहे हैं, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। इसी आधार पर शुक्रवार को पुराने सिनेमा हाल के पास छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध प्रसव केंद्र को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना मानकों और पंजीकरण के चिकित्सा कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। डॉ. नायक ने लोगों से अपील की कि प्रसव हमेशा नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ही कराएं। टीम में स्वास्थ्य निरीक्षक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, आशीष, प्रशांत कुमार आदि शामिल थे। संवाद