सुकरौली। नगर पंचायत से किशोरी को भगा ले जाने के मामले पुलिस ने आरोपी मनोज और पुष्पा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। किशोरी के परिजन ने तहरीर दी है कि उनकी रिश्ते की 15 वर्षीय भतीजी को आरोपी सुनसान स्थान पर बुलाया और उसे लेकर चला गया। बाद में जानकारी मिली कि आरोपी अपनी बहन के यहां उसे ले गया है। जब परिजनों ने फोन पर संपर्क किया तो आरोपी की बहन ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए किशोरी को वापस न करने की बात कही और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद