फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दस्तक अभियान की सफलता के लिए दी गई जिम्मेदारी

Sat, 20 Sep 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। शुक्रवार को कसया तहसील सभागार में एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियां सौंपी गई। ताकि आगामी अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया जा सके। एसडीएम ने बताया कि विशेष संचारी रोग अभियान 5 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं, दस्तक अभियान 11 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नगर पालिका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य विभाग मिलकर जनजागरूकता और रोकथाम की दिशा में काम करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए साफ-सफाई, मच्छरों से बचाव, नियमित फॉगिंग, जागरूकता रैलियां एवं घर-घर संपर्क जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। दस्तक अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं परिवारों की स्वास्थ्य जानकारी लेंगे और उन्हें बचाव के उपाय बताएंगे। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी तत्परता से करें, ताकि कसया तहसील क्षेत्र में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें