फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोहिया के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

Tue, 24 Mar 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सपा कार्यालय में सोमवार को डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। सपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए अपना जीवन खपा दिया। स्वर्गीय मुलायम सिंह की सरकार में गरीबों के लिए लोहिया आवास, लोहिया पार्क जैसे कई विकास कार्य कराए गए। सपा मुखिया अखिलेश यादव आज उन्हीं के पदचिह्नों पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए पदाधिकारी पूरी निष्ठा से कार्य करें। आने वाले 2027 विधान सभा चुनाव की तैयारियों में अभी जुट जाएं। कार्यक्रम का संचालन कैसर जमाल टीटू ने किया।
इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री डॉ. पीके राय, हसमुद्दीन अंसारी, जावेद इकबाल, उदय नारायण गुप्ता, अवधनाथ ठाकुराई, राजेश प्रताप राव, राजेंद्र यादव, बालकृष्ण, भोला यादव, विजय यादव, संतोष यदुवंशी, आजम अंसारी, जय त्रिपाठी, सिकंदर आलम, लख्मीचंद यादव, देवेंद्र यादव, राम अवध राजभर, निठुरी राजभर, फिरोज आलम, डॉ. आस मोहम्मद, वाजिद अली, अमित शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें