फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जलनिकासी के लिए सिरसिया गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। सिरसिया के लोगों ने बृहस्पतिवार को जलनिकासी की व्यवस्था कराने के लिए प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि मांगे शीघ्र पूरी नहीं हुईं तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव के सहोदरी, उषा, महेंद्र, राम अवध, सुकई दास, उपेंद्र, राजेंद्र आदि ने कहा कि नालियों की साफ-सफाई समय पर नहीं होती है। घरों से निकला पानी नाली में भरा रहता है। इससे लोगों में जलजनित बीमारियाें की आशंका बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि गांव में कई जगह नालियां क्षतिग्रस्त हैं। नालियों का पानी सड़क पर फैल जाता है। इससे आवागमन में दिक्कत होती है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। इस समस्या की समाधान के लिए कई बार जनप्रतिनिधि और ब्लॉक के अधिकारियों से मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एडीओ पंचायत रविंद्र प्रसाद ने कहा कि नाली की सफाई कराने के साथ-साथ मरम्मत की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा्र उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें