पकवाइनार। छोटी गंडक नदी हेतिमपुर पुल से किसी व्यक्ति के नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है। कुशीनगर चौकी पुलिस ने जांच की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मौजूद लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह नदी पुल के ऊपर लाल रंग की चप्पल मिली। इससे किसी के नदी में छलांग लगाने की चर्चा है।
थाना क्षेत्र के छोटी गंडक नदी जो भैंसहा और हेतिमपुर के बीच से होकर बहती है। लोगों ने बताया कि नदी के पुराने पुल पर एक व्यक्ति ने चप्पल रखकर नदी में छलांग लगाई। वहां मौजूद महिला ने बताया की दोनों पुल के बीच पानी के बहाव में एक व्यक्ति का सिर दिखा लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी लेकिन जानकारी नहीं हो सकी है।