सागर का शव आने के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
पडरौना। डोल अखाड़े के जुलूस भ्रमण के दौरान छुछिया गेट के पास युवकों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान दूसरे पक्ष के भी एक युवक के पीठ में चाकू लगा है, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव दरवाजे पर बुधवार की शाम करीब पांच बजे पहुंचा तो मोहल्ले वालों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई और घर वाले शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिए। इसके बाद पीएसी और कोतवाली पुलिस समझाने लगी, लेकिन नाराज परिजन नहीं मान रहे थे।
एफआईआर की कॉपी कोतवाली ने दिखाया और सात आरोपियों की गिरफ्तार करने की बात कही। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और शव को दाह संस्कार के लिए लेकर निकले। करीब आधे घंटे तक दरवाजे पर शव रोके रखा।
शहर के राधा कृष्ण कालोनी निवासी सुनील कुमार एसपी के आवास पर सफाई कर्मी का काम करता है। इसका 19 वर्षीय बेटा सागर कुमार अपने दोस्तों के साथ मंगलवार की रात डोल मेले के अखाड़े के जुलूस में शामिल होने के लिए गया था। इस दौरान जुलूस में फारमाइशी गीत को लेकर युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई, जबकि पुलिस का दावा है कि पुराने विवाद को लेकर जुलूस में दोबारा विवाद हुआ और एक दूसरे पक्ष पर युवकों ने चाकू से हमला किया है। पोस्टमार्टम के बाद दरवाजे पर शाम को शव पहुंचा तो महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। उधर दरवाजे पर पहुंचे पुलिसकर्मी शव का अंतिम संस्करा के लिए दबाव बनाने लगे। घर वाले आरोपियों के गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही।
कोतवाल ने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दिया। एफआईआर की कॉपी देखने के बाद परिजन शांत हुए। वहीं पुलिस ने घटना में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।