फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किराए के कमरे में खून से सना मिला महिला का शव

Thu, 31 Jul 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा/सुकरौली। हाटा कोतवाली के सुकरौली कस्बे के एक मकान में किराए पर रहने वाली महिला का शव खून से लथपथ मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

महिला एक महीना पहले ही यहां रहने आई थी। महिला के साथ रहने वाली उसके बहन की बेटी ने सबसे पहले कमरे में शव को देखा और शोर मचाया। सूचना मिलने पर हाटा कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पहुंची फाॅरेंसिक टीम ने मौके से जांच के लिए नमूना जुटाया। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं।
महाराजगंज के शीतलापुर, निचलौल के रहने वाले गोविंद गुप्ता ने पहली पत्नी के रहते हुए गोरखपुर जिले के गहिरा गांव की रहने वाली रंभा (30) से तीन वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। उसके घर पर पहली पत्नी रहती है। गोविंद एक माह पहले सुकरौली बाजार में एक स्कूल के बगल में किराए पर कमरा लिया और अपनी दूसरी पत्नी रंभा के साथ रहने लगा। गोविंद वाहन चलाने का कार्य करता है।
विज्ञापन

इसकी वजह से उसे कई दिनों तक बाहर रहना पड़ता हैै। इस कारण रंभा अपने बहन की बेटी तन्नू को अपने साथ रखी थी। तन्नू सुकरौली के ही एक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। बुधवार की सुबह तन्नू स्कूल गई तो सब कुछ ठीक था। दोपहर करीब तीन बजे स्कूल से कमरे पर लौटी तो देखा कि उसकी मौसी कमरे में गिरी पड़ी है। उसने शोर मचाया तो आसपास के कई लोग वहां पहुंच गए।
लोगों ने देखा कि रंभा की मौत हो चुकी है। लोगों ने पुलिस और रंभा के मायके वालों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि रंभा के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। सीओ कुंदन सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। लोगों के मुताबिक महिला की हत्या की गई है। हालाकि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के अलावा मोबाइल की मदद से घटना की तह में जाने का प्रयास पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें