फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जोगिया सोमाली पट्टी के सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तमकुहीराज ब्लॉक क्षेत्र के जोगियां सोमाली पट्टी गांव के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ ने डीडीओ को संस्तुति पत्र भेजा है। उन पर यह कार्रवाई पदीय दायित्वों का निर्वहन और उच्चाधिकारियों के निर्देश का अनुपालन नहीं करने पर की गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जोगिया सोमाली पट्टी गांव के ग्राम प्रधान रमेश प्रसाद कन्नौजिया ने शिकायती पत्र देकर बताया कि ग्राम पंचायत में तैनात सचिव भरत प्रसाद मनमाने तरीके से डीएससी लगाते हुए फर्जी तरीके से भुगतान कर लिए हैं। करीब 40 लाख रुपये के कार्यों का भुगतान कार्य होने के बावजूद नही कर रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीते 17 जनवरी को ग्राम प्रधान और सचिव को पत्र जारी कर 19 जनवरी को समस्त अभिलेखों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। निर्धारित तिथि को ग्राम प्रधान और सचिव अभिलेखों के साथ उपस्थित हुए। दोनो पक्षों का पक्ष सुनते हुए अभिलेखीय परीक्षण किया गया। इसमें सभी कार्यों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कराए गए कार्यों का भुगतान करने के लिए सचिव एवं ग्राम प्रधान को निर्देश दिया गया। लेकिन ग्राम प्रधान ने बीते बुधवार को पुन: शिकायती पत्र देकर सचिव पर दिए गए आदेश के बावजूद भी कोई भुगतान नही करने की शिकायत की। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान ने डीएम के समक्ष उपस्थित होकर शिकायत की। इसको गंभीरता से लेते हुए सचिव भरत प्रसाद द्वारा अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं करने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने का दोषी मानते हुए डीडीओ को सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के लिए संस्तुति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें