कसया। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 27 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में नगरपालिका परिषद कचहरी गेट से पुराना थाना के गेट तक 24 लाख रुपये खर्च करके आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जिससे वार्ड के लोगों, कचहरी और तहसील आने-जाने में लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
नगर के गांधी चौक के समीप कचहरी के गेट से पुराना थाना के गेट तक सड़क की हालत काफी बदहाल हो गई है। तहसील में आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगरवासियों की मांग पर इस मार्ग का आरसीसी कराने के लिए नगरपालिका परिषद ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर लिया है। जल्द ही इस मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बरसात के दिनों में जल जमाव की समस्या हो जा रही थी। जिससे तहसील आने वाले लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही थी। इस मार्ग के बन जाने से लोगों को परेशानी दूर हो जाएगी।