फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विवाहिता ने पति समेत चार पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Wed, 24 Sep 2025 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विवाहिता ने पति पर सोशल उनकी तस्वीर लगा कर अभद्र टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


तमकुहीराज थाना क्षेत्र की निवासी युवती की शादी वर्ष 2018 में क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। दंपति से दो बच्चे भी हैं। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता ने इस संबंध में वर्ष 2020 में भी तरयासुजान थाने में शिकायत की थी। इसी बीच विवाहिता के पति ने उसकी फोटो पर अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर वायरल करने लगा। इस संबंध में प्रभारी इंस्पेक्टर तमकुहीराज दिनेश साहनी ने बताया तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें