फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 50 रुपये का लालच देकर बच्चे से कुकर्म

Thu, 16 Jan 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम करीब छह बजे एक बच्चे के साथ युवक ने कुकर्म कर दिया। मामले में पीड़ित की मां ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव का 11 वर्षीय बच्चे कक्षा चार का छात्र है। सोमवार की शाम करीब छह बजे उसे 50 रुपये का लालच देकर घर के बगल में रहने वाले 35 वर्षीय युवक एकांत जगह ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। बच्चा रोते-बिलखते घर पहुंचा तो अपनी मां से आपबीती बताई। मां ने जब इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की तो परिवार वालों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। बुधवार दोपहर को बच्चे के साथ उसकी मां थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें