फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोचिंग जा रही छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Sun, 17 Nov 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह पैदल कोचिंग जा रही छात्रा से युवक ने दुष्कर्म किया। सूचना पर आई पुलिस ने घटना की छानबीन के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


युवती गांव के ही विद्यालय में इंटर की छात्रा है और विद्यालय के पास ही कोचिंग करती है। वह सुबह सात बजे पैदल घर से कोचिंग पढ़ने जा रही थी। घात लगाए बैठे जावेद अंसारी नामक युवक ने उसे रोक लिया और खींचकर बगल के बगीचे में सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में घर पहुंची युवती ने जब परिजनों से आपबीती बताई तो वे अवाक रह गए। पीड़िता की मां ने पुलिस को मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजय कुमार व चौकी प्रभारी मधुरिया जितेंद्र कुमार गांव में पहुंच गए और घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें