फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भोजन करने गई हरियाणा पुलिस, हथकड़ी खोलकर भाग निकला दुष्कर्म का आरोपी

Fri, 10 Jul 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर भैंसहा पकड़ीहवा गांव के पास से बुधवार की देर रात हरियाणा पुलिस की अभिरक्षा से दुष्कर्म का आरोपी हथकड़ी खोलकर भाग गया। पुलिस आरोपी को वाहन में छोड़कर एक ढाबे पर भोजन कर रही थी। आरोपी को भागता देख ढाबे के वर्कर ने शोर मचाया तो पुलिसकर्मी भोजन छोड़कर दौड़ पड़े। महिला सिपाही फिसलकर गिर गई और आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कसया पुलिस और पीआरवी-112 की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर गन्ने के खेतों व आसपास के इलाकों में तलाश की लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। हरियाणा पुलिस के आरक्षी राहुल कुमार ने तहरीर दी है।
पश्चिम चंपारण के ठकरहां थाना क्षेत्र के ठकरहा कस्बे का सितेंद्र कुमार हरियाणा के पंचकुला जिले के चंडीमंदिर क्षेत्र में रहकर काम करता था। करीब एक माह पूर्व किशोरी को भगा ले गया। चार दिन तक आरोपी सितेंद्र सेवरही क्षेत्र के तिवारी पट्टी अपने ननिहाल में युवती को लेकर पांच दिन रुका रहा। पुलिस ने किशोरी को तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने बयान में बताया कि आरोपी ने अपनी ननिहाल में दुष्कर्म किया था। पुलिस आरोपी युवक सितेंद्र को लेकर सेवरही के तिवारी पट्टी उसके ननिहाल घटनास्थल का निरीक्षण व साक्ष्य संकलन के लिए सरकारी गाड़ी से जा रही थी। बुधवार रात दस बजे कसया थाना क्षेत्र के भैंसहा पकड़ीहवा के पास हरियाणा पुलिस की गाड़ी रुकी। गाड़ी में सवार एक दरोगा, एक महिला सिपाही, दो सिपाही उतरे और ढाबे में भोजन के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें