फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन में रंजीत और पूजा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैराथन में रंजीत और पूजा ने मारी बाजी
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। गत 13 दिसंबर से चल रहे कुशीनगर महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को किसान पीजी कॉलेज सेवरही से बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान तक पांच किमी महिला मैराथन व बरवा राजापाकड़ मैदान से तुर्कपट्टी सूर्यमंदिर परिसर तक 11 किमी पुरुष मैराथन का आयोजन किया गया। महिला वर्ग में गोरखपुर की पूजा वर्मा और पुरुष वर्ग में गोरखपुर के ही रंजीत पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके पूर्व महिला प्रतियोगिता का शुभारंभ बनरहा चौराहे से प्रदेश सरकार में महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री स्वाति सिंह ने किया। उनके साथ आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय, नगर पंचायत सेवरही के अध्यक्ष श्यामसुंदर विश्वकर्मा, महिला मोर्चा भाजपा की प्रदेश मंत्री निर्मला सिंह, किसान पीजी कॉलेज के प्रबंधक अनूप राय, धनंजय सिंह, संजय दूबे, विनय मणि, शशिकांत राव, दिनेश तिवारी, एमआई खान, शैलेंद्र त्रिपाठी आदि की मौजूदगी में जनपद के प्रथम आईपीएस व डीजीपी रहे बाबूलाल यादव की स्मृति में पांच किमी की महिलाओं के मिनी मैराथन में 45 धाविकाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दौड़ में गोरखपुर की पूजा वर्मा ने प्रथम, खलीलाबाद की हेमलता शर्मा ने द्वितीय, देवरिया की मंजू यादव ने तृतीय व कुशीनगर की नीतू यादव, डिंपल सिंह और बेबी आर्य ने क्रमश: चतुर्थ, पंचम व छठां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रथम पुरस्कार विजेता को स्वर्ण पदक व ग्यारह हजार रुपये नकद, द्वितीय को रजत पदक व नौ हजार रुपये, तृतीय को कांस्य पदक व सात हजार रुपये नकद तथा चतुर्थ, पंचम व छठां स्थान प्राप्त धाविकाओं को सांत्वना पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि कुशीनगर महोत्सव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम स्थानीय प्रतिभाओं के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म साबित हो रहा है। युवाओं की प्रतिभा निखरकर सामने आ रही है। कुशीनगर महोत्सव नारी सशक्तीकरण को समर्पित है। इस दौरान स्थानीय खिलाड़ियों ने मंत्री से खेल मैदान में स्टेडियम बनवाने की मांग की। मंत्री ने आश्वासन देते हुए एसडीएम एआर फारुकी को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
इसके बाद बरवा राजापाकड़ खेल मैदान से मंत्री स्वाति सिंह व आयोजक विनय राय ने 215 पुरुष धावकों को हरी झंडी दिखाकर तुर्कपट्टी के लिए रवाना किया। जिला खेल सचिव जेपी रावत, स्काउट प्रशिक्षक अजय निगम, प्रिंस पांडेय, मृत्युंजय पांडेय, मृत्युंजय सिंह मोनू, राजकुमार गिरी, शैलेंद्र तिवारी, दिनेश तिवारी आदि आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे। सामाजिक कार्यकर्ता मृत्युंजय सिंह मोनू, भुआल गोंड, संतोष आदि ने गुरवलिया बाजार में धावकों के लिए नींबू पानी की व्यवस्था की थी। पुरुष मैराथन में गोरखपुर के रंजीत पटेल ने प्रथम, कुशीनगर के बासदेव निषाद ने द्वितीय, श्रवण कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सफल प्रतिभागियों को तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर परिसर में आजमगढ़ के एनआरएलएम के डिप्टी कमिश्नर बीके मोहन, यमुना अथारिटी के तहसीलदार विनय मणि त्रिपाठी, उत्तराखंड आयुष विश्वविद्यालय के सब रजिस्ट्रार संजीव पांडेय, दिनेश तिवारी, शैलेंद्र सिंह, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव व गोरखपुर मंडल प्रभारी देवेंद्र सिंह, प्रबंधक डॉ. संजीव राव, मिथिलेश सिंह ने रंजीत पटेल को स्वर्ण पदक व ग्यारह हजार नकद, द्वितीय कुशीनगर के बासुदेव निषाद को रजत पदक व नौ हजार रुपये नकद, तृतीय खलीलाबाद के श्रवण कुमार को कांस्य पदक व सात हजार रुपये पुरस्कार दिया गया। अन्य भी पुरस्कृत हुए।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय, विवेक शाही, दिलीप राय, बिट्टू शाही, वीरेंद्र शाही, शैलेंद्र तिवारी, संतोष गौड़, पुरुषोत्तम वर्मा, विद्याधर ओझा, नगमा शेख, सोनाक्षी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें