फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षक की मौजूदगी में ईवीएम का हुआ रेंडमाइजेशन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में ईवीएम की द्वितीय रेंडमाइजेशन को लेकर बैठक करते डीएम एस.राजलिंगम। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
प्रेक्षक की मौजूदगी में ईवीएम का हुआ रेंडमाइजेशन
विज्ञापन

पडरौना। शुक्रवार को विधान सभा सामान्य निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाले ईवीएम/वीवीपैट का द्वितीय रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट सभागार किया गया। इस मौके पर डीएम के अलावा जिले के सभी प्रेक्षक और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जिले में कुल 3005 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसके सापेक्ष 120 प्रतिशत बीयू/सीयू एवं 130 प्रतिशत वीवीपैट सम्मिलित कर रेंडमाइजेशन किया गया, जिसमें खड्डा विधानसभा के लिए 482 बीयू व सीयू, 522 वीवीपैट, पडरौना विधानसभा के लिए 502 बीयू एवं सीयू, 544 वीवीपैट, तमकुहीराज विधानसभा के लिए 534 बीयू व सीयू तथा 579 वीवीपैट, फाजिलनगर विधानसभा के लिए 558 बीयू व सीयू, 605 वीवीपैट, कुशीनगर विधानसभा में 520 बीयू व सीयू, 563 वीवीपैट, हाटा विधानसभा के लिए 530 बीयू व सीयू, 574 वीवीपैट, रामकोला विधानसभा के लिए 483 बीयू व सीयू तथा 523 वीवीपैट सहित कुल 3609 बीयू 3609 सीयू तथा 3910 वीवीपैट का रेंडमाइजेशन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता व संबंधित आरओ ने किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रेक्षक खड्डा आलोकेश प्रसाद राय, प्रेक्षक तमकुही अटानु मजूमदार, प्रेक्षक फाजिलनगर एके ढाकने, प्रेक्षक कुशीनगर संतोष कुमार राय, प्रेक्षक रामकोला उदय ए जाधव, प्रेक्षक पडरौना पार्थिवन पी, प्रेक्षक हाटा पीएन रविंद्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवी दयाल वर्मा समेत सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें