फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे पहले गन्ने की पेराई शुरू करेगी रामकोला चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे पहले गन्ने की पेराई शुरू करेगी रामकोला चीनी मिल
विज्ञापन

15 नवंबर से रामकोला चीनी मिल करेगी शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। मौजूदा पेराई सत्र में सभी चीनी मिलों ने गन्ना के पेराई की तैयारी शुरू कर दी है। इसका आगाज 15 नवंबर से होगा। सबसे पहले रामकोला चीनी मिल पेराई शुरू करेगी। अन्य चीनी मिलें दिसंबर में अपने पेराई सत्र की शुरुआत करेंगी।
जनपद में संचालित त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज ग्रुप की रामकोला चीनी मिल सहित खड्डा, ढाढ़ा, सेवरही और कप्तानगंज चीनी मिलें नए पेराई सत्र की तैयारी में जुटी हुई हैं। इस साल जनपद में 87 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में गन्ना की खेती हुई थी, लेकिन अत्यधिक बारिश और बाढ़ की वजह से 20 हजार हेक्टेयर से अधिक गन्ना खेतों में सूख गया है। जो गन्ना बचा है, उसमें भी बहुत से खेतों में पानी भरा हुआ है। लेकिन पेराई सत्र शुरू होने का समय नजदीक आ जाने की वजह से चीनी मिलों ने पेराई की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले रामकोला चीनी मिल पेराई सत्र की शुरुआत करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज ग्रुप की रामकोला चीनी मिल सबसे पहले 15 नवंबर को पेराई सत्र की शुरुआत करेगी। अन्य चीनी मिलें दिसंबर में पेराई सत्र की शुरुआत करेंगी। उन्होंने बताया कि इस साल 350 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदा जाएगा। इस साल अत्यधिक बारिश और कुछ इलाकों में बाढ़ की वजह से गन्ना की काफी फसल सूख गई है और जो बची है, उसमें भी पानी भरा हुआ है। इस वजह से अन्य चीनी मिलें अगले महीने पेराई सत्र की शुरुआत करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें