फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोला-कसया सड़क मार्ग का लोकार्पण हुआ

Tue, 10 May 2016 11:35 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
सड़क का लोकार्पण सपा के तीन नेताओं ने एक साथ किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। मंगलवार को रामकोला से कसया तक 40 करोड़ से अधिक लागत से बनकर तैयार सड़क का लोकार्पण सपा के तीन नेताओं ने एक साथ किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा ने कहा कि 19 किलोमीटर सड़क के निर्माण पर 40 करोड़ से अधिक धनराशि खर्च हुई।
विज्ञापन



यह सड़क बन जाने से लोगों को आने जाने में काफी सहूलियत होगी। विधायक पूर्णमासी देहाती ने कहा कि केंद्रीय सड़क निधि से 2009 में यह योजना स्वीकृत हुई थी। पूर्व की बसपा सरकार ने इस योजना के तहत बहुत कम दूरी तक सड़क का निर्माण हो पाया था।


पिछले कुछ वर्षों में सड़क निर्माण में तेजी लाकर कार्य पूरा कराया गया। इसके बाद मंगलवार को इसका लोकार्पण किया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष एमएलसी रामअवध यादव ने भी विचार व्यक्त किया। इस मौके पर बबलू यादव, नवरंग सिंह याद, असलम अंसारी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें