फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रामकोला के किसान को प्रदेश में तीसरा स्थान

Sat, 04 Jan 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर जिले के रामकोला ब्लॉक के कुसमहा के किसान इंद्रासन सिंह ने राज्य गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2023-24 में एक एकड़ गन्ना क्षेत्रफल में 456 कुंतल (1139 कुंतल प्रति हेक्टेयर) उपज प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह जानकारी उप्र गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र-पिपराइच गोरखपुर के गन्ना कृषि विशेषज्ञ ओम प्रकाश गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गन्ने की अधिक उपज प्राप्त करने के लिए, कृषकों में प्रतिस्पर्धा लाने के लिए गन्ना विकास विभाग प्रति वर्ष गन्ना प्रतियोगिता का आयोजन करता है। अधिकारियों की देखरेख में किसान के खेत पर जाकर गन्ना फसल काटी जाती है। कटाई के परिणाम के आधार पर विजेता घोषित किया जाता है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसान को फॉर्म भरना पड़ता है। कुशीनगर जिले में दो लाख से अधिक गन्ना किसान हैं।
इस उपलब्धि पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामकोला पंजाब राजेंद्र प्रसाद, जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी, उप गन्ना आयुक्त देवरिया एपी सिंह, प्रधान प्रबंधक चीनी मिल यशराज सिंह, कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय, प्रधान प्रबंधक गन्ना सुनील दत्त यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें