फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मठिया शाखा नहर की हुई मरम्मत, किसानों को राहत

Sat, 04 Jan 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के पर्वत छपरा गांव के पास मठिया शाखा नहर ओवरफ्लो और रिसाव के कारण 50 एकड़ से अधिक फसल जलमग्न हो गई थी। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। खबर का संज्ञान लेकर सिंचाई विभाग ने नहर की मरम्मत कराते हुए नहर में पानी कम कराया।
विज्ञापन

मठिया शाखा नहर की प्रत्येक वर्ष सिंचाई विभाग की तरफ से सफाई कराई जाती है। लेकिन ठेकेदार नहर में उगे झाड़-झंखाड़ की सफाई कर काम पूरा करा लिया जाता है। नहरों के दोनों तरफ बेड़ों (पटरियों) की मजबूती पर ध्यान नहीं दिया जाता है। दो दिन पहले पर्वत छपरा गांव के पास मठिया शाखा नहर ओवरफ्लो होकर बहने लगी। कई जगह बंधे पर छेद होने के कारण करीब 50 एकड़ से अधिक फसल जलमग्न हो गई। किसानों के तरफ से लगातार सूचनाएं दी जा रही थी, लेकिन सिंचाई विभाग के जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दिए।
अमर उजाला ने किसानों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद नहर की पानी कम कराया गया और जर्जर हो चुके नहर की पटरियों पर मिट्टी डालकर मजबूत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें