फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के फैसले का समर्थन, जुलूस निकाला

Sun, 20 Nov 2016 11:32 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
फाजिलनगर। क्षेत्र के लवकुश गांव के लोगों ने नोटबंदी के फैसले को सही बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में जुलूस निकाला। इन लोगों ने मोदी के समर्थन में नारे भी लगाए।
विज्ञापन


लवकुश गांव के लोग रविवार को दिन के 11 बजे प्राथमिक विद्यालय पर एकत्र हुए। उसके बाद दो घंटे तक गांव में भ्रमण कर प्रधानमंत्री के फैसले की सराहना की। इन लोगाें ने स्लोगन लिखी तख्तियां और तिरंगा हाथ में लिया था। गांव में भ्रमण करने के बाद सभी लोग पुन: प्राथमिक विद्यालय में एकत्र हुए और जुलूस समाप्त किया। प्रधानमंत्री के फैसले को लोगाें ने राष्ट्रहित में बताया। इस दौरान रामजी यादव, राजूलाल श्रीवास्तव, ग्यासुद्दीन शाह, हरिकेश कुशवाहा, अनिल प्रजापति, राजू प्रसाद, मुर्तुजा अंसारी, विजय प्रताप, आशा देवी, सीता देवी, भागमनी देवी, पंकज यादव, आशीष प्रसाद, अरविंद कुशवाहा, सोनू खरवार, मुकेश खरवार, श्रीराम प्रजापति, शांति देवी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें