फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पडरौना के राजू ने वाराणसी के अनुज को दी पटकनी

Wed, 12 Nov 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के विजयपुर गांव स्थित जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को शालीग्राम सिंह के स्मृति में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्रीय पहलवानों के अलावा बिहार, नेपाल, दिल्ली के पहलवानों ने जोर अजमाइश की।
विज्ञापन

कुश्ती में देवतहा के अलिहुसेन ने बनारस के संजय को, बलिया के आशीष ने पकिराछपर के भंजन को, देवतहा के सूरज ने बनारस के अखिलेश को, बलिया के रंजीत ने नरकहवा के गोलू को, पडरौना के राजू ने बनारस के अनूज को चित किया। इसी तरह महिला पहलवानों में अयोध्या की आंचल ने गोरखपुर की आरूषि को, गोरखपुर की कविता ने अयोध्या की प्रिया को, अयोध्या की अर्चना ने गोरखपुर की खुशी को आसमान दिखाया।
विज्ञापन

इसी तरह अखिलेश, अजीत, मोनू, लालू, अंकीत, पवन, विक्की, मुलायम, मंजीत, मोहित, लालू,आकाश की कुश्ती बराबरी पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें