फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवाओं के लिए कारोबार में सहायक है तकनीकी शिक्षा

Wed, 12 Nov 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में मंगलवार को एमएसएमई कार्यक्रम के तहत छात्रों को जागरूक किया गया। इसमें भारत सरकार के सहायक निदेशक अविनाश कुमार एवं उद्यमी अमरेश कुमार ठाकुर द्वारा संस्थागत छात्रों को उद्यमिता हेतु जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सहायक निदेशक अविनाश कुमार ने कहा कि छात्र भारतीय उद्यम प्रणाली की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। तकनीकी शिक्षा के पश्चात अनेक कारोबार की संभावना है, लेकिन जानकारी के अभाव में छात्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं और बहुत से सपने अधूरे रह जाते हैं।
ऐसी व्यवस्थाएं भारतीय अर्थव्यवस्था के चतुर्मुखी विकास में बाधक हैं। कार्यक्रम में रोजगार हेतु आवेदन की प्रक्रिया और लोन की उपलब्धता के बारे में जागरूक किया गया। वित्तीय समस्या से संबंधित छात्रों के तरफ से कुछ सवाल भी पूछे गए, जिसे राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार दोनों के परिप्रेक्ष्य में संतोषजनक तरीके से अधिकारियों द्वारा जवाब दिया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों द्वारा इससे संबंधित कुछ पठनीय सामग्री भी बांटी गई। प्रधानाचार्य मनीष कुमार यादव ने आए हुए अधिकारियों का स्वागत किया तथा इस तरह के जागृति कार्यक्रम का छात्रों के बीच महत्व के बारे में बड़े रोचक तरीके से बताया।
कार्यक्रम में प्रवक्ता रिंकू झा ने भी बैंक एवं उससे जुड़े समस्या के बारे में जागरूक किया। संचालन विपुल कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान टीपीओ अधिकारी राहुल सिंह, अमित गुप्ता, विनय कुमार पांडेय, शालिनी त्रिपाठी, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें