फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: क्रिकेट महाकुंभ के लिए राजमालती स्टेडियम तैयार, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी होंगे शामिल

Mon, 16 Dec 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। प्रतिवर्ष दिसंबर माह में शहीद मेजर की याद में फाजिलनगर में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 19वीं शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए फाजिलनगर इंटर कॉलेज के राजमालती स्टेडियम में धावक-धाविकाओं का अभ्यास चल रहा है। वहीं क्रिकेट के 22 गज की पिच बनाने में लखनऊ के अटल बिहारी वाजपई इकाना क्रिकेट स्टेडियम के पिच क्यूरेटर अनिल सिंह की मदद ली गई है। वह स्थानीय स्टेडियम के पिच क्यूरेटर गुड्डू चौहान के साथ उन्नाव की काली मिट्टी को बिछाने के साथ रोलिंग कर रहे हैं। धावक-धाविकाओं को मास्टर ट्रेनर की ओर से प्रशिक्षित किया जा रहा है। वहीं, प्रतियोगिता में सफलता के लिए युवक स्टेडियम में पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन

शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन फाजिलनगर इंटर कॅालेज के राजमालती स्टेडियम में 23 से 30 दिसंबर तक होगा। आगाज से पहले मशाल लेकर चयनित धावक भेलया शहीद चौक से होते हुए इंटर कॉलेज के राजमालती स्टेडियम में पहुचेंगे। जहां अमर जवान ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज होगा। इसमें रणजी व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतिभाग करते हैं। विभिन्न राज्यों की क्रिकेट एसोसिएशन की टीमें शिरकत करती हैं।
शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी संस्थान के संरक्षक अजय त्रिपाठी ने बताया कि 18 वर्ष पूर्व भेलया चंद्रौटा के अमिय त्रिपाठी की स्मृति में शुरू हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता में राष्ट्रीय, अंडर-19 व रणजी खिलाड़ी प्रतिभाग करते हैं। दरअसल, इस क्रिकेट प्रतियोगिता पर बीसीसीआई की भी नजर होती है। इसमें उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) और बीसीसीआई पैनल के अंपायर और उनके अनुरूप पिच तैयार किया जाता है। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बीसीसीआई के सदस्य आगे प्रमोट भी करते हैं।
विज्ञापन

आयोजन समिति के संरक्षक अजय त्रिपाठी के नेतृत्व में मशाल के लिए चयनित धावकों को मार्गदर्शन मिल रहा है। शत्रुमर्दन प्रताप शाही, राजन शुक्ला, विनीत बंटी, प्रदीप सिंह, गिरीश चंद पांडेय, मजीबुल्लाह, पंकज ओझा, अजय निगम, विशाल पांडेय, मोनू इराकी, रविंद्र सिंह आदि सदस्य लगे हुए हैं। बाउंड्री वॉल के पास दर्शक दीर्घा, थर्ड अंपायर, साइड स्क्रीन, स्कोर बोर्ड आदि की व्यवस्था की जा रही हैं। मंच के पास बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं कमेंट्री बॉक्स भी तैयार किया जा रहा है। समिति के सदस्य अपनी कार्ययोजना के अनुरूप दिन-रात खिलाड़ियों और आयोजन के लिए लगे हुए हैं।

00000



खेल से जुड़ी हस्तियों का स्टेडियम में रही है आवाजाही



फाजिलनगर के राजमालती स्टेडियम में शुरू से बड़े खिलाड़ियों का जमावड़ा होता रहा है। इससे यहां के खेल को न केवल महत्व मिला है, बल्कि खिलाड़ी भी इस मैदान से खेलकर आगे गए हैं। इस मैदान पर 2008 में क्रिकेट के तेज गेंदबाज आरपी सिंह, 2009 में बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष) व आईपीएल के पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ला, 2010 में निशानेबाज ओलंपिक विजेता व पूर्व खेल राज्यमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर, 2011 में लोकप्रिय बैडमिंटन ओलंपिक विजेता साइना नेहवाल, 2012 में भारत की उड़नपरी पीटी उषा, 2013 मेजर जनरल जीएस सरगिल, 2014 में भारतीय एथलीट शाइनी कुरि सिंगल विल्सन, 2014 में महिला डिस्कस थ्रोवर खिलाड़ी सीमा पुनिया, 2015 में भारतीय एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज, 2016 में ओलंपिक खिलाड़ी अर्जुन व पद्मश्री विजेता सुधा सिंह व गेंदबाज कुलदीप यादव, 2017 में भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी महतो, 2018 में भारतीय क्रिकेट में स्विंग के जादूगर प्रवीण कुमार, 2019 में अर्जुन पुरस्कार विजेता व हॉकी खिलाड़ी एसबी सुनील, 2022 में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ज्ञानेंद्र पांडेय, 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा आकर एक छोटे से कस्बे में बड़े संदेश दे चुके हैं। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का आना दर्शाता है कि यह टूर्नामेंट किस स्तर का है।

000



''लाइव स्ट्रीमिंग की भी हुई है शुरुआत, बना राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट ''



प्रतिवर्ष कुछ नया करने की चाहत हमारी और पूरी आयोजन समिति की होती है। मैदान छोटा है। लेकिन, इसको पूरी तरह हम उसी तरह बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जैसे राष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान होते हैं। पिच 22 गज की होती है, जिसे हमारे अंतरराष्ट्रीय स्तर के पिच क्यूरेटर बनाते हैं। वहीं थर्ड अंपायर के लिए कैमरा व्यू, साइडस्क्रीन, वहीं दो वर्षों से लाइव स्ट्रीमिंग का भी प्रयास किया गया है। अंपायर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन पैनल के होते हैं, जिसमें तीन अंपायर के अलावा स्कोरर भी होते हैं। इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट का लाइव स्कोर क्रिक हीरोज एप पर देख सकते हैं।
विज्ञापन


-अजय त्रिपाठी, फुटबॉल उपाध्यक्ष व संरक्षक शहीद मेजर स्मारक संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें