फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय का निधन

Sat, 04 Mar 2017 12:24 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय का बृहस्पतिवार की रात हृदयाघात से निधन हो गया। मुख्य रूप से देवरिया जिले के खजुहा गांव निवासी राजेंद्र पांडेय करीब 50 वर्षों से पडरौना में किसी न किसी रूप में सक्रिय रहे। अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव ले जाया गया।
विज्ञापन


 राजेंद्र पांडेय ने वर्ष 1974-75 में उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में विजयी होकर अध्यक्ष पद काबिज हुए और यहीं से उन्होंने राजनीतिक सफर शुरू किया था। बाद के वर्षों में उन्होंने कठकुइंया और फिर पडरौना चीनी मिल में कर्मचारी के रूप में कार्य किया। चीनी मिल मजदूर संघ की पडरौना इकाई से जुड़े राजेंद्र पांडेय संघर्षशील नेता माने जाते थे। वर्ष 2002 से 2012 तक वह तीन बार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। बाद में उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया। इनके पुत्र रिंकू के अनुसार बृहस्पतिवार को दिन भर शहर में सक्रिय रहने के बाद रात को चीनी मिल परिसर स्थित आवास पर सोने गए थे। 

निधन की खबर सुनते ही शुक्रवार की सुबह उनके आवास पर शुभचिंतकों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। शुभचिंतकों से परामर्श के उपरांत रिंकू पांडेय पिता के शव के साथ पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए। दोपहर में कांग्रेस के जिला कार्यालय पर शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, जिलाध्यक्ष रामवेलास सिंह, संतोष श्रीवास्तव, शमसेर मल्ल, नवीज आलम, गुड्डू मल्ल, सुभाष सिंह, धर्मेंद्र यादव, जहीरूद्दीन समेत कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें