फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 400 मीटर दौड़ में राजन और संजना अव्वल

Sat, 22 Nov 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज क्षेत्र के मुजडीहा स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में शुक्रवार को मेरा युवा भारत केंद्र की तरफ से दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें वालीबॉल, कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिता हुई। खेल के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता, क्रीडाधिकारी रवि निषाद, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराया। इसके बाद शुरू हुई 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग राजन ने प्रथम, राजू साहनी ने द्वितीय, अजय कन्नौजिया ने तृतीय स्थान लाए। वहीं 200 मीटर की हुई दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की मोनिका ने प्रथम, अनुष्का शर्मा ने द्वितीय, खुश्बू साहनी ने तृतीय ओर 400 मीटर दौड़ में संजना साहनी ने प्रथम, अशिंका साहनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें