पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पकड़ियार में तैनात सहायक अध्यापक सुनील कुमार की लापरवाही का मामला सामने आया है। दो दिनों से बिना अवकाश लिए अनुपस्थित रहने के साथ बीएलओ जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया।
बृहस्पतिवार को बीईओ रजनीश द्विवेदी ने विद्यालय का निरीक्षण किया, जहां सहायक अध्यापक सुनील कुमार अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनूप कुमार सिंह ने बीईओ को बताया कि शिक्षक दो दिनों से बिना किसी सूचना के विद्यालय नहीं आ रहे हैं। सुनील कुमार को स्थानीय गांव में ही एसआईआर के तहत बीएलओ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि उन्होंने बिना विभागीय अनुमति के प्रपत्र एक भाड़े के व्यक्ति को सौंप दिए और स्वयं चुनाव व शिक्षण कार्य से अनुपस्थित रहे।