सुकरौली। क्षेत्र के मंगलपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर से सोमवार को जनजागरूकता रैली निकाली गई। इसके माध्यम से लोगों को जनगणना-2027 के तहत स्वगणना के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने ''सही गणना-सशक्त भारत'', ''घर बैठे स्वगणना कराएं, देश के विकास में हाथ बंटाएं'' और ''आओ मिलकर कदम बढ़ाएं, स्वगणना को सफल बनाएं'' जैसे नारों से लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
प्रभारी प्रधानाध्यापक मोलई प्रसाद प्रजापति ने अभिभावकों से घर बैठे स्वगणना करने और अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश के विकास की आधारशिला है। इसमें प्रत्येक परिवार की सहभागिता जरूरी है। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। संवाद