पडरौना। रामकोला क्षेत्र के एक महाविद्यालय सभागार में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक क्षति पहुंचता है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। प्राचार्य मनीषा सिंह, जिला युवा अधिकारी चंद्र भूषण चौबे आदि ने युवाओं को किसी भी तरह का नशा नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान रंजना, काजल, आशोक भारती, नवनीत, रंजना, प्रतिभा त्रिपाठी, कृष्णानंद जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद