घरों में घुसा बारिश का पानी, नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
जौरा बाजार (कुशीनगर)। क्षेत्र के ग्राम पचरुखिया के उत्तर टोला में करीब 20 घरों में बारिश का पानी घुस गया है। इससे नाराज लोगों ने शनिवार को पानी में खड़े होकर प्रदर्शन कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे सनुउल्लाह शाह, मुस्ताक शाह, मुर्तुजा शाह, साकिर साहब, जाकिर शाह, अकबर शाह, राजबहादुर शर्मा, ध्रुव शर्मा, राधेश्याम शर्मा, राजधारी भारती, राधा गोंड़, विनोद प्रसाद, अंगद साहनी, प्रभु साहनी, राजदेव साहनी, राधेश्याम साहनी, भृगुराशन, रामदेव, रामचंद्र कुशवाहा, शिवनाथ कुशवाहा, नारायण कुशवाहा, श्रवण गोंड़, इस्लाम अंसारी, बशीर अहमद आदि ने कहा कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से उनके घर में बारिश का पानी घुस गया है। इसके चलते दूसरे के घरों में शरण लेना पड़ा है। नंदलाल विद्रोही ने कहा कि यदि शीघ्र गांव से जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान गुड्डी देवी, अलीमुन नेशा, शनिचरी देवी, माया देवी, गीता देवी, फूलमती देवी, श्यामा देवी, दुर्गावती देवी, सुनीता शर्मा, शर्वरी बेगम, गुड्डी देवी, आरती देवी, चांदनी, दुलारी देवी आदि मौजूद रहीं।