कप्तानगंज। रेल प्रशासन के तरफ से आगामी रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से आयोजित लेवल-वन(ग्रुप-डी) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाई जा रही है। जयनगर-लखनऊ जंक्शन-जयनगर वाया गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी जयनगर से 04 अगस्त को रवाना की गई। यह ट्रेन बुधवार को कप्तानगंज से 02:30 बजे चलेगी।
अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी को जयनगर से 15:00 बजे प्रस्थान कर दरभंगा से 16:35 बजे, समस्तीपुर से 18:00 बजे, मुजफ्फरपुर से 19:05 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 20:45 बजे, बेतिया से 21:47 बजे, नरकटियागंज से 22:40 बजे, दूसरे दिन पांच अगस्त को कप्तानगंज से 02:30 बजे, गोरखपुर से 03:40 बजे चलेगी ट्रेन खलीलाबाद से 04:20 बजे, बस्ती से 05:00 बजे, गोंडा से 06:30 बजे, बाराबंकी से 08:27 बजे तथा बादशाहनगर से 09:20 बजे छूटकर लखनऊ जंक्शन 10:15 बजे पहुंचेगी।
लखनऊ जंक्शन जयनगर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 05 अगस्त को लखनऊ जंक्शन से 12:30 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर पहुंचेगी। बाराबंकी, गोंडा से 15.10 बजे, बस्ती से 17.00 बजे, खलीलाबाद से 17:57 बजे और गोरखपुर से 19:30 बजे चलकर कप्तानगंज से 20:37 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन नरकटियागंज से 23:25 बजे, दूसरे दिन बेतिया से 00.07 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 01:15 बजे, मुजफ्फरपुर से 03:10 बजे, समस्तीपुर से 04:35 बजे तथा दरभंगा से 05:35 बजे छूटकर जयनगर 08:30 बजे पहुंचेगी।