फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंडरपास निर्माण के लिए आज बंद हो जाएगी रेलवे क्रॉसिंग

Wed, 11 Mar 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपते  व्यापारी।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
व्यापारियों ने की समपार चालू रखने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज। कस्बे के परतावल रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग (समपार संख्या 17ए) पर अंडरपास के निर्माण को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर, गोरखपुर ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर 11 मार्च से समपार बंद कर निर्माण कार्य शुरू करने की सूचना दी है। इस बीच स्थानीय व्यापारियों ने निर्माण कार्य के दौरान समपार चालू रखने की मांग को लेकर एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
कप्तानगंज कस्बे में एनएचएआई की ओर से करीब 78 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। ओवरब्रिज का काम पूरा होने के बाद 28 नवंबर 2025 को यातायात शुरू कर दिया गया था। इसके बाद अंडरपास के लिए एनएच ने रेलवे से अनुमति मांगी थी। रेलवे ने अनुमति देते हुए 7 मार्च को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर 11 मार्च से समपार बंद कर निर्माण कार्य शुरू करने की जानकारी दी है। साथ ही पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की भी मांग की है।
विज्ञापन

छह माह में तैयार होगा 37 मीटर लंबा अंडरपास
समपार पर बनने वाला अंडरपास लगभग 37 मीटर लंबा, 5.6 मीटर चौड़ा और तीन मीटर ऊंचा होगा। निर्माण कार्य मौजूदा समपार के रास्ते से ही किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, यदि किसी प्रकार की तकनीकी बाधा नहीं आई तो करीब छह माह में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने जताई चिंता
कप्तानगंज के व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि रेलवे क्रॉसिंग कस्बे के बीचोबीच है और इसके दोनों ओर मकान व दुकानें हैं। समपार बंद होने से लोगों की आवाजाही और व्यापार प्रभावित होगा। इसलिए अंडरपास निर्माण के दौरान रेलवे क्रॉसिंग को चालू रखने की व्यवस्था की जाए। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेराम गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, गोलू मिश्रा, रमेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, मणिचंद्र वर्मा, बैजनाथ गुप्ता, मनोज मिश्रा, विनोद गुप्ता, बृजेश चौरसिया, अशोक सिंह, संतोष खरवार, मोहित कश्यप, मनोज गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि रेलवे ने 11 मार्च से समपार बंद करने का समय निर्धारित किया है। समपार बंद होने के बाद एनएच की ओर से अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें