फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग का छापा, 3 अवैध अस्पताल मिले- 1 की ओटी सील

Tue, 07 Jul 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम श्रीबालाजी अस्पताल पर पहुंची। अस्पताल खुला था, टीम ने वहां मौजूद संचालक से बात करने के बाद नोटिस चस्पा किया। नोटिस में कहा गया है कि अस्पताल का पंजीकरण हो तो कागजात के साथ तीन दिन के अंदर साक्ष्य प्रस्तुत करें और अस्पतालों का संचालन न करें। ऐसी दशा में अगर अस्पताल का संचालन होता मिला तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सिटी हास्पिटल के ओटी को सील करते स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथौली कस्बे में अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को छापा मारा। जांच में तीनों अस्पतालों अवैध मिले। एक अस्पताल की ओटी टीम ने सील कर दी। बाकी दो अस्पतालों पर नोटिस चस्पा कर मरीजों का इलाज नहीं करने और पंजीकरण से जुड़े कागजों के साथ तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन


मथौली कस्बे संचालित सिटी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. आरडी कुशवाहा के नेतृत्व में सोमवार को दोपहर में पहुंची। अस्पताल संचालित करने वाली महिला संचालक पंजीकरण से जुड़ा कोई कागज नहीं दिखा सकी। टीम ने अस्पताल की ओटी को सील कर दिया।
 
Trending Videos

इसके बाद टीम श्रीबालाजी अस्पताल पर पहुंची। अस्पताल खुला था, टीम ने वहां मौजूद संचालक से बात करने के बाद नोटिस चस्पा किया। नोटिस में कहा गया है कि अस्पताल का पंजीकरण हो तो कागजात के साथ तीन दिन के अंदर साक्ष्य प्रस्तुत करें और अस्पतालों का संचालन न करें।

ऐसी दशा में अगर अस्पताल का संचालन होता मिला तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कस्बे से सटे संचालित शिवम अस्पताल पर टीम पहुंची।
विज्ञापन

यहां के संचालक पंजीकरण से जुड़ा कोई कागजात नहीं दिखा सका और बताया कि पंजीकरण के लिए आवेदन किया गया है। टीम की ओर से अस्पताल के संचालन पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी किया गया। इसके पहले भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से तीनों अस्पताल संचालकों को पहले भी नोटिस जारी की जा चुकी है।

बावजूद अवैध तरीके से अस्पतालों संचालन पर रोक नहीं लग पा रही है। डिप्टी सीएमओ व नोडल डॉ. आरडी कुशवाहा ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी। आगे की कार्रवाई सीएमओ के निर्देश के बाद होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें