कसया। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन संविधान रक्षक दिवस के रूप में कांग्रेस कार्यालय कसया में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी कुशीनगर के अध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा राधे ने केक काटकर अपने नेता का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मनाया।
कार्यक्रम को नागेंद्र सिंह, स्वामीनाथ यादव, राधा कृष्ण शर्मा, भानु प्रताप सिंह, सरोज कुमार,फाजिलनगर ब्लॉक अध्यक्ष पलटन यादव, तारकेश्वर सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान हरिकेश्वर पांडेय, अरुण कुमार चौबे, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनुज मिश्रा, गोरख यादव, आफताब आलम आदि मौजूद रहे।