दुदही। क्षेत्र नेटूआ बीर बाबा स्थान के पास मंगलवार को बड़ी गंडक नहर में कूदी युवती का शव बुधवार की रात करीब नौ बजे बड़हरा बुजुर्ग गांव के पास मिला। एक युवती नेटूआ बीरबाबा स्थान के पास से गुजरी बड़ी गंडक नहर में कूद गई। काफी खोजबीन के बाद रात करीब नौ बजे क्षेत्र के बड़हरा बुजुर्ग गांव के पास युवती के शव को बरामद किया। पुलिस ने मृतक युवती की पहचान शायदा खातून निवासी बैकुंठपुर कोठी के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।