फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता

Mon, 25 Sep 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। फाजिलनगर स्थित सीएचसी परिसर में रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 132 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता में है। इसके लिए सरकार की तरफ से समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर लगाने के साथ आयुष्मान कार्ड समेत अन्य योजनाएं संचालित कर रही है। लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। शिवर को सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, सीएचसी अधीक्षक डॉ. यूएस नायक, राजेश जायसवाल, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पशुपति नाथ जायसवाल, राधेश्याम पांडेय आदि ने संबोधित किया। इसके बाद डाॅ. अखिलेश कुमार, डॉ. साजिद हुसैन, डॉ. अराफात, डॉ. शैलजा आदि ने 132 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मुकुल तिवारी, राजेश दूबे, दिनेश राय, आरके कुशवाहा, गांधी यादव, अरविंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार करमैनी स्थित न्यूपीएचसी परिसर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस मेले का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय राय ने किया। इसके बाद डॉ. संजय कुमार, डाॅ. ज्योत्सना चौरसिया आदि ने 37 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान श्रीनिवास राय, कन्हैया शर्मा, अरविंद राय, अभिषेक तिवारी, अरविंद राय, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें