- श्रीकृष्ण गोशाला परिसर में ब्याहुत कलवार समाज की तरफ हुआ पूजनोत्सव कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही में रविवार ब्याहुत कलवार समाज की तरफ से पूजनोत्सव कार्यक्रम हुआ। इसमें समाज के इष्टदेव श्री बलभद्र व सहस्त्रार्जुन की शोभा यात्रा निकाली गई। इसके बाद कस्बा के श्रीकृष्ण गोशाला परिसर में पूजन कर समाज के लोगों को एकजुट रहने के प्रेरित किया गया।
आकर्षक झांकियों से सजी श्री बलभद्र व सहस्त्रार्जुन की शोभा यात्रा पूरे कस्बा में निकाली गई। कस्बा के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा श्रीकृष्ण गौशाला पहुंची, जहां कार्यक्रम के संयोजक ललन प्रसाद ब्याहुत, इंजीनियर दिलीप गुप्त, त्रिलोक चंद्रा आदि स्वागत किया। पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए एकजुटा जरूरी है। कार्यक्रम को तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार, पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, त्रिभुवन जायसवाल, हरेंद्र जायसवाल, मोहन गुप्ता, बलिराम प्रसाद, हरिशंकर सर्राफ, अशोक सर्राफ, अजय गुप्ता आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, प्रहलाद केशरी, राधे रौनियार, मायाशंकर निर्गुणायत, बैजनाथ गुप्ता, सुमित कुमार, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।