फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का विरोध

Wed, 01 Apr 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कुकुत्था नदी के पुरैना घाट पर निर्माण स्थल पर प्रदर्शन करते गांव के लोग । संवाद - फोटो : mrt
विज्ञापन
रहसू बाजार। क्षेत्र के कुकुत्था नदी के पुरैना घाट पर मंगलवार को गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने निर्माण कार्य पर घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि शासन की ओर से निर्माण कार्य के लिए कायाकल्प पर पांच करोड़ रुपये खर्च होने हैं। कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग कर रही है। पाथवे और सीढ़ियों के निर्माण में सफेद बालू लग रहा है। विरोध करने पर ठेकेदार उलझ जा रहे हैं।
इस दौरान हरेंद्र सिंह, राजकिशोर सिंह, महेंद्र कुशवाहा, रंजित यादव, दुर्गेश गुप्ता, विक्रांत यादव, अजीत राव, सुमित राव, रंजय राव, छोटेलाल यादव, सहदेव मुसहर, दुर्गेश यादव, विनोद राव, डेबा मुसहर, राजू मुसहर, सुरज कुशवाहा, सिकंदर कुशवाहा, ललन यादव, हरिश्चंद्र यादव, महेंद्र कुशवाहा, अशोक मद्धेशिया आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें