फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा चयन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बरवा कला में कोटेद की दुकान के चयन को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों पर अनियमितता का आरोप लगाकर प्र - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कोटा चयन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पडरौना ब्लॉक के बरवा कला गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। पडरौना ब्लॉक के बरवा कला गांव के लोगों ने कोटा का चयन करने वाले अधिकारियों पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। लोग कोटा चयन की प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को बरवा कला स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में गांव लोग एकत्र हुए और कोटा के चयन में अधिकारियों पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि एक व्यक्ति विशेष के दबाव में आकर फैसला लिया गया है। विरोध प्रदर्शन करने वालों की अगुवाई कर रहे बिदुर कुशवाहा का कहना है कि कोटा चयन की तारीख को लेकर ग्राम पंचायत सचिव से जब भी जानकारी ली गई तो उन्होंने कुछ स्पष्ट नहीं बताया। कोटा चयन के एक दिन पूर्व भी अधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी। चुपके से एक पक्ष के लोगों को बैठक की जानकारी दे दी गई और अगले दिन कोटा का चयन कर लिया गया। लोगों का कहना था कि गांव में मां काली महिला स्वयं सहायता समूह और जनकल्याण महिला स्वयं सहायता समूह के नाम से दो समूह संचालित हैं। बृहस्पतिवार को मां काली स्वयं सहायता समूह का चयन कोटा वितरण के लिए किया गया। दूसरे स्वयं सहायता समूह के लोगों को कोटा चयन की जानकारी नहीं दी गई। वहीं, ग्राम पंचायत सचिव कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में मुनादी कराने के बाद ही कोटा चयन के लिए बैठक की गई है। बैठक के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई है। बीडीओ संदीप सिंह ने कहा कि जांच के बाद ही प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान नूर मोहम्मद, वहाब, फारुख, लक्ष्मण वर्मा, पारस, हैदर अली, नबी अंसारी, रामप्रकाश यादव, राजेंद्र प्रसाद, बद्री कुशवाहा, राबिया खातून, अजनू खातून, एकता वर्मा, अमीना, हसबुन, ममता, उमेश, रामनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें