फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों का धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार सेवक के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

गौरी नरोत्तम के मनरेगा मजदूरों ने ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। क्षेत्र के गौरी नरोत्तम गांव के मनरेगा मजदूरों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इन मजदूरों ने रोजगार सेवक पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाए जाने की मांग की। लोगों ने एसडीएम कार्यालय में पत्रक देकर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

पंचायत गौरी नरोत्तम गांव के मनरेगा मजदूर हाथ में टोकरी, फावड़ा लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचे। यह लोग रोजगार सेवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना था कि रोजगार सेवक गांव के मनरेगा मजदूरों को कार्य नहीं दे रहे हैं। मजदूरों का आरोप था कि वह मनमाने ढंग से अपने संबंधित लोगों को ही रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। महिला मजदूरों पर गलत नीयत रखने का भी मजदूरों ने आरोप लगाया। मजदूरों ने कहा कि रोजगार सेवक की मनमानी के चलते चार माह से मनरेगा का कार्य बाधित है। इससे उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। मजदूरों ने रोजगार सेवक को हटाकर दूसरे को जिम्मेदारी देने की मांग की। इस दौरान संगीता देवी, प्रेमिया, रमावती, राजबली, छोटकी, बबिता, किसमती देवी, मुस्तकीम, रामेश्वर, मदन, नंदलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें