फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में चोरी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गोबरही चौराहें पर चोरी को लेकर प्रदर्शन करते लोग।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
दुकान में चोरी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान समेट ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे पर मंगलवार की रात दो दुकानों के शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोर उठा ले गए। घटना से गुस्साए लोगों ने चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि पुलिस गश्त नहीं कर रही है। इस वजह से घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे पर राजू की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर गए। वहां कुछ नहीं मिला तो बगल में स्थित राजपाल राव के वीडियो मिक्सिंग लैब की दुकान का ताला भी तोड़ दिया। उसमें रखा एक प्रिंटर, एक डिजिटल कैमरा, इंवर्टर बैट्री आदि उठा ले गए। वहीं, नाराज लोगों ने चौराहे पर पुलिस पिकेट लगवाने और चोरी के पर्दाफाश के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान मथुरा, अजय, विनोद कुमार, अनुरुद्ध गुप्ता, मोतीलाल, इस्तयाक, अवधेश यादव, अजय पाल, अब्दुल आदि मौजूद रहे। इस संबंध में एसओ कसया सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें