फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमकुहीराज सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
आशा व एएनएम को निलंबित करने की संस्तुति
विज्ञापन

तमकुहीराज। विकास खंड तमकुही के रजवटिया गांव में एक सप्ताह से उल्टी-दस्त से कई लोगों के प्रभावित होने की सूचना पर तमकुहीराज सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी गांव में पहुंचे। स्वास्थ्यकर्मियों ने इन मरीजों का प्राथमिक उपचार गांव में करने के बाद उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां उन्हें वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।सीएचसी प्रभारी ने गांव की आशा और एएनएम को निलंबित करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

रजवटिया गांव के अहिर टोला में एक सप्ताह से कई लोगों को उल्टी दस्त होने की शिकायत मिली। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि इसकी जानकारी देने के बावजूद सीएचसी तमकुहीराज के जिम्मेदार चिकित्सक उनकी सुधि नहीं ले रहे थे। इसी बीच सेवरही क्षेत्र के पकड़िहार पूरबपट्टी की मुसबर बस्ती में तीन मुसहर बच्चों की मौत पर जिलास्तरीय अधिकारियों के शनिवार को आने की सूचना मिली। इसके बाद आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव में पहुंची। टीम ने बताया कि उल्टी दस्त की सूचना गलत है। आधा दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित पाए गए। उनका उपचार कर आवश्यक दवाइयां दी गईं। रविवार को गांव में दोबारा कुछ लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गया। सीएचसी के अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। वहां कई लोग उल्टी दस्त से पीड़ित मिले। मरीज हरेंद्र प्रजापति 33 वर्ष, मधु 17 वर्ष, मालती 65 वर्ष, तुफानी 30 वर्ष का प्राथमिक उपचार करने बाद एंबुलेंस मंगाकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं मामले की तत्काल सूचना अस्पताल प्रबंधन को नहीं देने, कार्य प्रणाली में अनियमितता पाए जाने के आरोप मे संबंधित आशा एवं एएनएम को निलंबित करने की संस्तुति भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें