फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध अस्पताल को किया सील

विज्ञापन
दुदही में एक प्राइबेट अस्पताल की जांच करते प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ एके पांडेय। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
अवैध अस्पताल को किया सील
विज्ञापन

दुदही कस्बे में संचालित है प्राइवेट अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। डीएम और सीएमओ के निर्देश पर रविवार को दुदही के प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं विशुनपुरा थाने के एसओ ने दुदही कस्बे में संचालित प्राइवेट अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक अस्पताल अवैध मिलने पर उसे सील कर दिया गया। वहां मिले दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

दुदही क्षेत्र में कई अवैध अस्पताल संचालित हो रहे हैं। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो डीएम भूपेंद्र एस चौधरी और सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने दुदही के प्रभारी चिकित्साधिकारी को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद रविवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय, डॉ. जेपी शाह और एसओ विशुनपुरा संजय कुमार मिश्रा ने दुदही कस्बा स्थित अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान कस्बा में एक अस्पताल प्रथमदृष्टया अवैध मिला। अधिकारियों ने उसे सील कर दिया और दो व्यक्तियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई से अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय ने बताया कि इस अस्पताल को प्रथमदृष्टया अवैध पाया गया है। इसे सील कर दिया गया है। अस्पताल के दो कर्मचारियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें