कुशीनगर बिरला धर्मशाला में संस्कार भारती की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल पदाधिकारी।
- फोटो : KUSHINAGAR
संस्कृति और कला से बन सकते हैं विश्व गुरु : अमीर चंद
संस्कार भारती के गोरक्ष प्रांतीय प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। संस्कार भारती के गोरक्ष प्रांतीय प्रबंध कार्यकारिणी की बिरला धर्मशाला में रविवार को बैठक हुई। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री अमीर चंद ने कहा की संस्कृति और कला ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे हम एक बार फिर विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो सकते हैं। संस्कार भारती संघ का अनुषांगिक संगठन है। इसके जरिए पाश्चात्य संस्कृति व आधुनिक गीतों में प्रयुक्त होने वाले अपशब्दों को रोक सकते हैं। बैठक में सामाजिक विषमताओं को कलाओं के माध्यम से दूर करने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. शरद मणि त्रिपाठी और संचालन प्रांतीय मंत्री आशीष श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान सनातन दुबे, प्रेमनाथ, डॉ. हरिप्रसाद सिंह, डॉ. हरिशंकर खरे, विश्वमोहन तिवारी, डॉ. शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, भंते महेंद्र, जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल सिन्हा, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, सुरेश प्रसाद गुप्त, अशोक जैन, वीरेश राय, प्रदीप राय, राजू मद्धेशिया, डॉ. अंबरीश विश्वकर्मा, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, रंजना श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, सुनंदा विश्वकर्मा, शैलेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।