फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालत में मिला प्रधानाचार्य के बेटे का शव

Thu, 16 Jan 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के पुरानी फाजिलनगर रोड स्थित एक विद्यालय परिसर के आवास में प्रधानाचार्य का 16 वर्षीय बेटे की बुधवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
विज्ञापन

स्कूल में शव मिलने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए लिखकर दे दिया, इसके बाद पुलिस लौट गई।
मौके पर जुटे लोगों में चर्चा है कि प्रधानाचार्य जब घर से आए तो शव छत की कुंडी से फंदे से लटक रहा था। कुशीनगर नगर पालिका के गोपालगढ़ में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामजी सिंह अपने बेटे शिवम प्रताप सिंह के साथ विद्यालय में ही निवास करते थे। खिचड़ी पर्व पर वह अपने पैतृक गांव कोठीभार थाना क्षेत्र के अहिराैली दुबे गए हुए थे। बुधवार को जब विद्यालय खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि दूसरे मंजिल पर उनका 16 वर्षीय पुत्र शिवम कमरे में फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना थोड़ी ही देर में पूरे नगर में फैल गई। प्रधानाचार्य रामजी सिंह के पांच पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि विद्यालय में छात्र ने आत्महत्या कर ली है। परिजन कानूनी कार्रवाई नहीं चाह रहे थे। लेकिन देर शाम शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें